फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे का तिलहर से नवादा मोड़ तक होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
तिलहर-दातागंज मार्ग का किया जाएगा चौड़ीकरण। संवाद
विज्ञापन
जैतीपुर। पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे का तिलहर से नवादा मोड़ तक चौड़ीकरण किया जाएगा। अभी स्टेट हाईवे सात मीटर चौड़ा है। इसे दस मीटर चौड़ा बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस पर करीब 64 करोड़ की लागत आएगी। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति की उम्मीद है। इससे बरेली, बदायूं के लोगों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में इस रास्ते को पुवायां से दातागंज तक स्टेट हाईवे का दर्जा दिए जाने के साथ ही उसे पांच मीटर चौड़ा किया गया। इससे मार्ग पर आवागमन बढ़ा तो हाईवे पर दोबारा चौड़ीकरण का कार्य मार्च 2023 में शुरू किया गया। हाईवे को सात मीटर चौड़ा बनाने के लिए पहले पुवायां से निगोही तक और बाद में निगोही से तिलहर और तिलहर से जैतीपुर होकर दातागंज तक मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई। भारी वाहनों से कई जगह क्षतिग्रस्त हुए हाईवे की चौड़ाई अब तीन मीटर से बढ़ाकर दस मीटर किए जाने की योजना है।
000
आसपास के जनपदों के लिए महत्वपूर्ण है स्टेट हाईवे
तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे एक ओर लखनऊ-दिल्ली हाईवे तो दूसरी ओर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे सहित बदायूं से जुड़ा है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर यातायात में किसी वजह से रुकावट पड़ने पर इसी स्टेट हाईवे से लखनऊ और दिल्ली दिशा के वाहन निकलते हैं। यहां के नवादा मोड़ से बरेली, बदायूं, दिल्ली ,मथुरा, राजस्थान जाने वाले लोग निकल सकते हैं। इसी तरह स्टेट हाईवे के खैरपुर चौराहे से शाहजहांपुर, लखनऊ जाने वाले लोग तिलहर होते हुए लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जा सकते हैं। यहीं से जलालाबाद, फर्रुखाबाद, कानपुर, एटा, मैनपुरी आदि जाना भी संभव है।
विज्ञापन

000
स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण से मिलेगी यातायात को राहत
खेड़ा-बझेड़ा के प्रमोद मिश्रा का कहना है कि चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और हाईवे के किनारे की जमीनें कीमती हो जाएंगी। महमूदापुर गांव के संजीव सिंह के अनुसार मार्ग चौड़ा होने से किसानों की तिलहर और दातागंज की मंडियों तक पहुंच आसान हो जाएगी। जैतीपुर के सचिन गुप्ता कहते हैं कि यातायात में वृद्धि को देखते हाईवे का चौड़ीकरण जरूरी हो गया है। कस्बे के ही सुधांशु मिश्रा के अनुसार हाईवे चौड़ा होने से आसपास नए उद्योग स्थापित होंगे और इससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
000
स्टेट हाईवे को तिलहर से नवादा मोड़ तक सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ा बनाया जाना है। इसके लिए सड़क की नापजोख कराकर 64 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन उसे अभी स्वीकृति नहीं मिली है। उम्मीद है कि शासन से स्वीकृति जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन

-रथिन सिन्हा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें