फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरेना बाशिंदों ने कलक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवासों के आवंटन में पक्षपात और फसली नुकसान के चेक देने में लेखपाल द्वारा मनमानी किए जाने पर कांट क्षेत्र के गांव पुरेना के बाशिंदे मंगलवार को भड़क उठे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन देकर आवासों के लाभार्थियों की जांच कराने और दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुरेना के देवराज, प्रेमपाल, राम लड़ेगते, राधेश्याम, सुखदेव, बलराम, राकेश कुमार, लटूरी सिंह आदि गांव के अन्य तमाम लोगों को साथ लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचे और लेखपाल को हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में वहीं पर डेरा डालकर धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति के पास रोड साइड का दस बीघा खेत है। इस जमीन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होने के बावजूद प्रधान ने लेखपाल से मिलकर उसे आवास स्वीकृत करा दिया। दूसरी ओर गांव के ही रामजीत के घर में आटा और छप्पर पर पर्याप्त फूस तक नहीं होने पर भी लेखपाल ने उसकी गरीबी को अनदेखा कर दिया। रास्ते पर डाले जाने वाले खड़ंजे की ईंट से नींव भराई जा रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि गलत तरीके से आवास आवंटित करने की जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाए और फसली नुकसान के चेक देने में आनाकानी करने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करके किसानों को फसली क्षति के अनुपात में आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराएं। धरना-प्रदर्शन में सुखदेव, राकेश कुमार, लाखन, गंगा देवी, असगर अली, परशुराम, मुलायम सिंह, प्रेमवती, हिमांचल, बलराम, बृजपाल आदि शामिल रहे।
000
मुआवजा वितरण में पक्षपात से कांग्रेसी खफा
फसली नुकसान से प्रभावित किसानों को मुआवजा के चेक वितरण में पक्षपात से जिले के कांग्रेसी बेहद खफा हैं। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी डीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर मुआवजा वितरण में आसमानताएं दूर करके किसानों के साथ न्याय किए जाने पर जोर दिया। ज्ञापन में पंचायत चुनाव में आरक्षण में पारदर्शिता बनाए जाने की भी मांग की गई। शिष्टमंडल में डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, विनीत मिश्र, रजनीश गुप्ता, कृष्ण विनोद मिश्रा, अनूप वर्मा, अजय मिश्रा रिंकू, फुरकान अहमद कुरैशी, सुधाकर त्रिपाठी, सुधीर पाठक, कमलेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें