फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी समाज की कन्याओं का कराएंगे विवाह

Sun, 27 Aug 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
girl
विज्ञापन
नव गठित पंजाबी महासभा समाज की गरीब कन्याओं को शिक्षित कराकर उनके विवाह में सहयोग करेगी। इस संबंध में महासभा अध्यक्ष विजय तुली ने बताया कि संगठन का उद्देश्य पंजाबी समाज को एकजुट कर सभी के सुख-दुख में भागीदारी करनी है। 
विज्ञापन

अध्यक्ष तुली ने कहा कि पंजाबी समाज के कमजोर वर्ग को समुचित सहायता कर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसके अलावा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं की शिक्षा और उनके विवाह में यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री लाजपत राय बत्रा, विनय चड्ढा, पवन ग्रोवर, संजय सेठी, हरीश बजाज, सुरेंद्र सेठी, मनोज खुराना, चंद्र प्रकाश गुलाटी, कमलेश सचदेवा, सुनील गुप्ता, अनिल तनेजा, मोहन ग्रोवर, महेंद्र चावला, योगराज तनेजा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें