फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर, जैतीपुर के खराब नलकूपों की आज होगी जांच

Thu, 09 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
तिलहर, जैतीपुर के खराब नलकूपों की आज होगी जांच
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बुधवार को हुई जिला सिंचाई बंधु समिति की बैठक में विभिन्न कारणों से खराब पड़े नलकूपों की समिति के सदस्यों और अभियंताओं द्वारा संयुक्त जांच करने का निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने संबंधित अधिकारियों को सिंचाई संसाधन बेहतर बनाने के लिए सभी नलकूप चालू हालत में लाने और नहरों की सफाई कर उनके अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

तय हुआ कि तिलहर और जैतीपुर ब्लॉक में बृहस्पतिवार को संयुक्त जांच टीम से लंबे अरसे से खराब पड़े नलकूपों की जांच कराई जाए। संयुक्त टीम में विभागीय सहायक अभियंता समेत राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के प्रतिनिधि फकीरे लाल वर्मा, सुशील गुप्ता, सपा नेता जितेंद्र यादव को शामिल किए जाने पर सहमति दी। तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने खरीफ सीजन की तैयारी के बावजूद अधिकांश नलकूप खराब और शारदा खंड की नहरें सूखी होने पर चिंता व्यक्त की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने अधिकारियों के उदासीन रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर गुप्ता, राजकमल वाजपेयी, जयपाल सिंह, कई ब्लॉक प्रमुख और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के प्रतिनिधि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें