फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत 

Tue, 07 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। पति से विवाद होने पर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा सिंधौली निवासी नन्हें लाल का सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी 35 वर्षीय तारा देवी से विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद शांत होने पर नन्हें किसी काम से घर के बाहर चला गया। इसी बीच तारा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वापस आने पर नन्हें को जब यह बात पता लगी तो उनसे तारा को उल्टी करा दी। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। मंगलवार दोपहर तारा को अचानक बेचैनी हुई तो नन्हें ने उसे सिंधौली पीएचसी पर दिखाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में करीब दो घंटे इलाज के बाद तारा ने दम तोड़ दिया। तारा की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें