फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली

Sat, 25 Apr 2015 10:54 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूल छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश सिंह यादव ने शहीद पार्क से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहीद पार्क से टाउनहाल से लाल इमली चौराहा होते हुए घंटाघर पर समाप्त हुई। रैैली में फ्लोरेंस स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय, डॉन एंड डोना स्कूल, एसपी कॉलेज और परिषदीय रोटी गोदाम के छात्र-छात्राओं, स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा और ददरौल की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पोलियो पर्यवेक्षक एवं वैक्सीनेटर ने हिस्सा लिया। रोटी गोदाम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैंड बजाकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। डॉन एंड डोना स्कूल के बच्चे माइक से पोलियो मिटाने के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर सीएमओ ने जनपद वासियों से पोलियो मुक्त होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पोलियो के मिटाने के लिए अंतिम जंग में गणमान्य व्यक्तियों, स्वयंसेवियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सहयोग करना चाहिए। रैली में एसीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल, डॉ.एके सक्सेना, डॉ.विजय जौहरी, खंड शिक्षा अधिकारी एमएल त्रिवेदी, निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मंजूर हसन आदि शामिल थे।
000
शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं ले रहे रुचि
पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अहम भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन पोलियो जागरूकता रैली में शिक्षा विभाग एक-दो अधिकारियों को छोड़कर कोई भी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें