फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल लालपुर के नहीं बहुरे दिन

विज्ञापन
लालपुर में बनी कच्ची सड़क और कीचड़ - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में शामिल होने के बावजूद लालपुर के दिन नहीं बहुरे हैं। आज भी यहां के लोग कच्ची और कीचड़ से भरी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। लालपुर में मतदाताओं की संख्या करीब तीन हजार है, जोकि निकाय चुनावों में महती भूमिका अदा करेंगे। क्योंकि अब लालपुर ग्राम सभा न होकर नगर निगम का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन

इसको दो साल बीत गए हैं, लेकिन लालपुर में अभी तक नगर निगम की मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची है। जिसकी बानगी है कि लालपुर की सड़कें कच्ची हैं। नालियां टूट चुकी है और उनका पानी सड़क पर भरता है। इसकी वजह से कीचड़ होने से फिसलन बनी रहती है।
शायद ही ऐसा कोई दिन होता है, जब कोई न कोई कीचड़ में फिसलकर चोटिल न होता हो। सफाई कर्मचारी के नहीं पहुंचते, जिसकी वजह से झाड़ू लगना दूर कूड़ा तक नहीं उठता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप और स्ट्रीट लाइटें में कई खराब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल होने के बाद लालपुर में एक भी ऐसा काम नहीं हुआ, जिससे लोगों को कोई फायदा मिला हो। कम से कम सड़के ही पक्की हो जाएं, जिससे आने-जाने में परेशानी न हो। - श्यामलाल
ग्राम सभा से नगर निगम का हिस्सा बने करीब दो साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक लालपुर सड़क, पानी, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंची हैं। सिर्फ नाम के ही शहरवासी हुए हैं। - बेचेलाल
सड़क कच्ची और नालियां टूटी हुईं हैं। नाली का सारा पानी सड़क पर आता है, जिसकी वजह से कीचड़ बनी रहती है और कोई न कोई फिसलकर चोटिल हो जाता है। सड़क और नाली बननी चाहिए। - राजेंद्र
लालपुर के नगर निगम में शामिल होने के बाद कोई सुविधा नहीं मिल रही। न सड़क बनी है और न ही टूटी पड़ी नाली सही की जा रही है। सरकारी हैंडपंप और खंभे पर लगी लाइटें भी खराब पड़ी है। - लीलावती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें