फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर जहानगंज के वाशिंदों को नसीब नहीं हो रही नगर निगम की सुविधाएं

विज्ञापन
रसूलपुर जहानगंज के एक प्लाट में भरा पानी और खड़ी झाड़ियां - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में रसूलपुर जहानगंज केे शामिल किया है, लेकिन यहां के वाशिंदों को अभी नगर निगम की सुविधाएं भी नसीब नहीं हुई हैं। यहां के लोगों का कहना है कि अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होती, नगर निगम में शामिल होने से दिक्कतें उठानी पड़ रहीं।
विज्ञापन

रसूलपुर जहानगंज को नगर निगम में शामिल हुए करीब दो साल बीतने के बाद भी यहां की सड़कें कच्ची हैं, तो नालियां चोक पड़ी हैं। सड़क पर कीचड़ हो जाती है। झाड़ू तक नहीं लगती और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। खाली प्लाटों में गंदा पानी भरा हुआ है। बिजली के खंभों पर अभी भी हाईमास्ट लाइटें लगी हैं, उनमें भी ज्यादातर खराब होने की वजह से शाम ढलते अंधेरा छा जाता है।
सड़क के एक ओर ही नाली बनी है। वह भी बंद पड़ी है। कई बार नगर निगम को सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरे घर के सामने ही नाली न होने से पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। - बलकार सिंह
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी रोजाना नहीं आते हैं। सप्ताह में एक दिन आ भी जाएं, तो उनके नखरे बड़े होते हैं। सफाई करने को बोलने पर झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। किसी से शिकायत करने का भी उन्हें डर नहीं हैं। - इंदु मिश्रा
स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, पर कई ऐसी जलती ही नहीं है। शिकायत करने पर बदली गई स्ट्रीट लाइट भी कुछ दिन जलने के बाद टिमटिमाने लगी हैं। स्ट्रीट लाइटों की खराबी के चलते दिन ढलते ही अंधेरा हो जाता है। - शशांक
नगर निगम की कोई सुविधा नहीं मिल रही। सड़कें ऊबड़-खाबड़ और गड्ढायुक्त हैं। खुद ही मिट्टी डालकर गड्ढे भरे थे, ताकि बरसात में सड़क पर पानी न भरे। सड़क न बनने से बरसात में बहुत दिक्कत होती है। - ज्ञानेश बाजपेई
नाली बनवाने के लिए लाखों रुपये का ठेका हुआ था। ठेकेदार ने एक तरफ की नाली बनाई। दूसरी तरफ न बनने से पानी का निकास नहीं होता। प्लॉटों में पानी भरने से गंदगी बनी रहती हैै। मच्छर बढ़ गए हैं। - गणेश मिश्रा

रसूलपुर जहानगंज की एक गली में पड़ा पड़ंजा- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें