फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क-पानी जैसी सुविधाओं से वंचित जलालनगर बाहर चुंगी के लोग

विज्ञापन
शाहजहांपुर के जलालनगर बाहर चुंगी में बल्लियों के सहारे बंधे बिजली के तार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम बनने पर शहर के आसपास स्थित कई गांवों को नगर निगम में शामिल दिया है, लेकिन उनमें अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची हैं। यही हाल जलालनगर बाहर चुंगी का है। जहां सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकल रही है।
विज्ञापन

जलालनगर बाहर चुंगी में नाले के पार नई कॉलोनी विकसित हो रही है। यहां 100 से अधिक मकान बन चुके हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक सड़क नहीं बनाई है। कॉलोनी की मुख्य सड़क ही ऊबड़-खाबड़ है। सड़क का पानी नाले में न जाकर घरों की ओर बहता है। तो नालियां न होने से घरों का पानी सड़क पर भर गया है।
मकानों तक बिजली के तारों को बल्लियों पर बांधकर पहुंचाया गया है, अभी तक बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। घरों के ऊपर से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने नहीं आते। खाली प्लाटों में कूड़ा पड़ा रहता है।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल होने के बाद कॉलोनी में तेजी से मकानों का निर्माण हो रहा है। लेकिन मकानों तक आने-जाने के लिए पक्की सड़कें नहीं बन रहीं। मुख्य सड़क भी ऊबड़-खाबड़ है, जिस पर चलना तक दूभर है। - लालाराम
पक्की सड़कें और नालियां होने से घरों से निकलने वाला पानी मकानों के सामने भर जाता है। जिससे कॉलोनी में गंदगी फैल रही है। लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। नगर निगम की सुविधाएं नहीं मिल रही। - वशीर अहमद
कॉलोनी में मकानों तक कनेक्शन के लिए तारों को बल्लियों के सहारे पहुंचाया गया है। अभी तक बिजली के खंभे ही नहीं लग पाए हैं। कुछ मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, हादसे का खतरा रहता है। - रामलखन
सड़क, पानी, बिजली और सफाई हर कॉलोनी वासी की मूल जरूरत है। यही सब कॉलोनीवासियों को नहीं मिल पा रहा है। सफाई कर्मचारी रोजाना नहीं आने से गंदगी रहती है। हैंडपंप, बिजली के खंभे लगाए जाने चाहिए। - मून्नू सिंह

शाहजहांपुर के जलालनगर बाहर चुंगी में सड़क पर भरा पानी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें