फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई : लीकेज और बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत मंगलवार को हुई जनसुनवाई में जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। कुल आठ शिकायतें आईं, लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाडूजई निवासी कृष्ण कुमार सक्सेना ने पाइपलाइन लीकेज, रंगमहला निवासी ताहेर खां ने जलापूर्ति न होने की शिकायत की। सुभाषनगर के गौरव सक्सेना और ब्रज विहार के बलेश कुमार ने खराब स्ट्रीट लाइट बदलवाने की मांग की। दीवान जोगराज निवासी दाशिन ने लाइट ठीक कराने और सफाई, बाबूजई निवासी दानिश ने कूड़ा-मलबा उठवाने, साउथ सिटी की कांति देवी ने अतिक्रमण हटाने और मोहम्मद जई निवासी जीशान ने पत्रावली निकलवाने की शिकायत की। इस दौरान जल महाप्रबंधक विजय नारायण मौर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें