फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, गिरफ्तारियां दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश की बिजली वितरण व्यवस्था का निजीकरण करने के विरोध में पावर कॉरपोरेशन के सहायक व अवर अभियंताओं और तकनीकी वेतनमान संवर्ग के कर्मचारियों ने सोमवार देर शाम मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लखनऊ में केंद्रीय कार्यकारिणी केे पदाधिकारियों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

बिजली अभियंता और कर्मचारी शाम छह बजे से प्रदर्शन के लिए जेल रोड पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर मेें इकट्ठा होने लगे। यहां से संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के नेतृत्व मेें मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए सभी चल पड़े। इस बीच उन्हें पता चला कि लखनऊ में मशाल जुलूस निकाल रहे कुछ केंद्रीय पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस जानकारी से कर्मचारियों का रोष भड़क उठा। इस्लामियां तिराहा से आगे बढ़कर जैसे ही उनका जुलूस जेल गेट के सामने से गुजरा, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय लौटा दिया कि वहीं पर गिरफ्तारियां होंगी। संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य मनीश प्रजापति ने बताया कि समिति के जिला संयोजक विनोद सिंह राणा, कुमार विकल्प, प्रदीप राय, केके पटेल, अभिषेक राय, रजनीश चंद्र, अतुल कुमार, हरिओम सिंह, राकेश कुमार, गुलशन कुमार, दिनेश कुमार, मो. फाजिल, संजीव कुमार, आदर्श कुमार, मो. रेहान, केश कुमार, वीके जैन, माता प्रसाद, जगत नारायण सक्सेना, सतीश जायसवाल आदि 70 अभियंताओं और कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें