फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी ट्राली में बाइक टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। दो युवकों के ढाबा पर खाना खाने जाते समय उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात आठ बजे मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव चकचंद्रसेन (सिमराखेरा) निवासी रामराज (23) पुत्र राजेश्वर और उसका साथी उमेश बाइक पर हाईवे स्थित ढाबा पर खाना खाने जा रहे थे। बाइक रामराज चला रहा था। रास्ते में सड़क किनारे एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। अचानक ट्राली से बाइक टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां रात दस बजे के करीब रामराज की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तीन साल पहले बड़े भाई की हादसे में हुई थी मौत
रामराज चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह राजस्थान में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। लॉकडाउन लगने पर वह घर आया था, जिसके बाद नहीं गया। छोटे भाई रामू ने बताया कि तीन साल पहले उसके सबसे बड़े भाई रामरतन की कोला रोड पर हुए हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें