फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों के विरोध  में कांग्रेसियों का धरना

Thu, 04 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
बुलंदशहर में हाईवे पर गैंगरेप की घटना का संदर्भ लेते हुए कांग्रेस जनों ने बृहस्पतिवार को बढ़ते अपराधों को मुद्दा बनाकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में राज्यपाल के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश को ज्ञापन देकर कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सपा सरकार को असफल करार देते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन

धरना स्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुलंदशहर में हाईवे पर जिले की मां-बेटी से गैंगरेप और लूट की जघन्य घटना ने सूबे में सरकार के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। ऐसी नाकारा सरकार को आने वाले समय में जनता उखाड़ फेंके, इससे पहले उसे स्वयं त्याग पत्र दे देना चाहिए। तसनीम अली खां ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ को कांग्रेस किसी भी दशा में सहन नहीं करेगी। 
ज्ञापन में कानून व्यवस्था को लेकर कमजोर साबित हो रही सपा सरकार को जनहित में बर्खास्त करने, कांट रोड पर लेखपाल को गोली मारकर उसकी पत्नी से नगदी लूटने वालों को जल्द गिरफ्तार किए जाने, बुलंदशहर के गैंगरेप पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। धरना-प्रदर्शन में शाहिद अनवर कुरैशी, सावित्री शर्मा, कृष्ण विनोद मिश्रा, रोहित सिंह, अनूप वर्मा, रजनीश गुप्ता, ममता सिंह, मनोज त्रिपाठी, अतित कुमार बागी, विपिन त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, रामसेवक शंखधार, कालीशंकर मिश्रा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


एसपी ने कांग्रेसजनों को किया कार्रवाई को आश्वस्त
कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जनों का शिष्टमंडल पुलिस कार्यालय जाकर एसपी डॉ. मनोज कुमार से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री के वैयक्तिक सहायक शशि मोहन अगिभनहोत्री के लेखपाल पद पर कार्यरत भाई आशुतोष अगिभनहोत्री को गोली मारकर नगदी लूटने वाले अभियुक्तों का खुलासा जल्द करके उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की। एसपी ने आश्वस्त किया कि असली मुल्जिमों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें