फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसको गोली लगी उसी के भाई को पुलिस ने उठाया, धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चार माह पहले जितेंद्र उर्फ नन्हें को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मगर पुलिस ने आरोपियों के बजाय उसके भाई कल्लू को हिरासत में लिया तो परिवार सोमवार का कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और आरोपी पक्ष के लालू और अवधेश को हिरासत में ले लिया। तब जाकर बमुश्किल धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अल्हागंज क्षेत्र के गांव ब्रह्मगौंटिया निवासी मनोरमा ने बताया कि उसके जेठ अरविंद 29 अक्तूबर 2019 को सुबह करीब आठ बजे अपने मकान में नींव खुदवा रहे थे। पति जितेंद्र भी वहीं खड़े थे। तभी गांव का आकाश अपने पिता निरंकार उर्फ लालू और अवधेश के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आकाश ने जितेंद्र को गोली मार दी, जो उनके पेट में लगी। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी पक्ष के हौसले बुलंद हैं और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय उसके जेठ अरविंद को उठा लिया। इससे मजबूरन होकर उनके परिवार को धरने पर बैठना पड़ा। धरने पर बैठने वालों में जितेंद्र, रामेश्वरदयाल, भगवती देवी, बच्चे यशी, नन्हू, उत्सव शामिल थे।
वहीं, कलक्ट्रेट में परिवार के धरने पर बैठने की सूचना मिली तो सदर पुलिस वहां पहुंच गई और बताया कि अल्हागंज पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। तीसरे की तलाश में पुलिस दिल्ली जाएगी। तब परिवार ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर जला दो हमें..
धरने पर बैठे परिवार को जब उठाने की कोशिश हुई तो उन लोगों ने कहा कि पुलिस पेट्रोल लेकर आए और उनके ऊपर डालकर आग लगा दे। क्योंकि पुलिस आरोपियों पर तो कार्रवाई करेगी नहीं, इसलिए उन्हें मारकर किस्सा खत्म कर दो।
अल्हागंज पुलिस की अलग कहानी
थानाध्यक्ष अल्हागंज सुधाकर पांडेय का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। गोली जितेंद्र के भाई कल्लू से चली है इसलिए उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। वादी पक्ष को लगा कि कहीं वे खुद न फंस जाएं, इसलिए वहां जाकर धरने पर बैठ गए। आरोपी पक्ष के लालू और अवधेश को भी बुलाया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। सच्चाई और साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें