फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में शुरू हुआ भाकियू के तीसरे संगठन का धरना

विज्ञापन
पुवायां में भाकियू चढूनी गुट के धरना स्थल पर खड़े नायब तहसीलदार अमित कुमार। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं के निस्तारण पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण पुवायां में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट की ओर से भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। मंडी के किसान भवन में भाकिमयू का धरना बृहस्पतिवार को 36वें दिन और डाक बंगला परिसर में चढूनी गुट का धरना नौवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बताया कि समस्याओं का निराकरण कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नायब तहसीलदार अमित कुमार किसानों से वार्ता करने पहुंचे। वार्ता के दौरान किसानों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

नायब तहसीलदार से वार्ता करने नहीं आए नाराज भाकियू पदाधिकारी
पुवायां। भाकियू चढूनी गुट की ओर से डाक बंगला परिसर में धरना किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नौवें दिन नायब तहसीलदार अमित कुमार पुलिस के साथ धरनास्थल पर वार्ता करने के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के वार्ता के लिए आने की जानकारी जिलाध्यक्ष भारत सिंह और तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा को दी, लेकिन दोनों पदाधिकारी नायब तहसीलदार से वार्ता करने नहीं पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील के अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कराकर सिर्फ आश्वासन से काम चलाने का प्रयास करते हैं, इसीलिए वार्ता के लिए नहीं आए। काफी देर इंतजार करने के बाद नायब तहसीलदार लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें