कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : सड़क पर भरे पानी में खड़े लोग।
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें प्रदेश की बदहाल विद्युत व्यवस्था का विरोध करते हुए फर्जी मीटर रीडिंग के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में जिला प्रभारी दानिश खान ने कहा कि प्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई और घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। व्यावसायिक गतिविधियां भी ठप हो रही हैं। योगी सरकार बिजली कटौती के मुद्दे को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें।
कहा कि सरकार बिजली कटौती की समस्या का निस्तारण करे, ताकि किसानों को फसल की सिंचाई करने के लिए दिक्कतों का सामान न करना पड़े। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर सख्ती से कदम उठाए और इस पर रोक लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, मदनलाल, अनिकेत, अनुराग रस्तोगी, अमित कुमार, रजनीश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।