कांट में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकालते एनएसएस के स्वयंसेवक। स्रोत: कॉलेज
कांट। अभायन गांव में राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर पांचवें दिन जारी रहा। पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा की भूमिका विषय पर आयोजित शिविर की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत से हुई।
कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार ने पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है। वर्तमान में पर्यावरण का तेजी से नुकसान हुआ है। दूसरे सत्र में एनएसएस प्रभारी डॉ.अवनीश कुमार गौतम ने पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। संवाद