पुवायां के दि सेक्रेड हार्ट एकेडमी में आध्या को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य। संवाद
पुवायां। गांव बड़ागांव निवासी अंकित अग्रवाल और रिचा अग्रवाल की पुत्री आध्या अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में छठा स्थान प्राप्त किया है।
22 फरवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आध्या को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। आध्या पुवायां के सेक्रेड हार्ट एकेडमी में कक्षा चार की छात्रा हैं। बृहस्पतिवार को एकेडमी के डॉयरेक्टर संजीव मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य संध्या रानी अवस्थी ने छात्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अच्युत विक्रम सिंह, पवन मिश्रा, वैभव शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद