फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अतिक्रमण हटाने, लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। ददरौल विधायक अरविंद सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में नगर के सभी तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कर उनका सुंदरीकरण कराने, डिग्री कॉलेज के पास एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने किया। बैठक में अभायन मोड़ से अतिक्रमण हटाकर नगर पंचायत की दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य चौराहे पर अटल चौक का निर्माण और नगर के सभी 15 वार्डों में सीसी सड़क बनाने की योजना को भी स्वीकृति मिली। प्रत्येक वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को मंजूरी दी गई। विधायक अरविंद सिंह ने अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें