शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में मोहल्ला चौभुर्जी निवासी शेखर कश्यप ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसने बताया कि 18 मई की शाम वह अपनी गली के बाहर बैठा था। आरोप है कि गली के सामने रखे खोखे के मालिक बाबूजई निवासी शक्ति ने उसे बेवजह गालियां दीं। विरोध करने पर शक्ति के साथ सोनी, रितेष, दिनेश ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद