फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार गिरोहबंद अपराधियों की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट ने 27 सितंबर को गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत चार अपराधियों की दो करोड़ 16 लाख रुपये की चल व अचल अनुमानित संपत्ति कुर्क कर दी।
विज्ञापन

इसमें थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव अली अकबरपुर नवादा निवासी उपेंद्र सिंह की संपत्ति अनुमानित कीमत 12967875 की है। इसमें कार व अचल संपत्ति में कृषि व आवासीय भूमि है। इसी गांव के सरवन सिंह की अनुमानित कीमत 4711950 रुपये कुर्क की है। इसमें लक्जरी कार व कृषि भूमि शामिल है।
इसी गांव के अरुण प्रताप सिंह की 36,0000 रुपये व जनपद सीतापुर कोतवाली देहात क्षेत्र में कचनार जना निवासी अनूप कुमार उर्फ सोनू की 330829 रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इन सभी अपराधी थाना सदर बाजार गैंगस्टर में नामजद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें