कुर्क जमीन पर लाल झंडी लगवाते एडीएम एफआर अरविंद कुमार। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने तहसील सदर में मदनापुर और जरावन क्षेत्र में बड़े बकाएदारों की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। इस दौरान कुर्क जमीन पर प्रशासन के लाल झंडे लगाए गए और नीलामी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम ने बताया कि बड़े बकाएदारों से बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी बड़े बकाएदारों ने बकाया धनराशि जमा नहीं की। बृहस्पतिवार को एडीएम राजस्व टीम के साथ मदनापुर और जरावन गांव पहुंचे। उन्होंने संपत्ति कुर्क कर लाल झंडी लगवा दी और जल्द नीलामी कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार, नायब तहसीलदार कमलेश राजपूत, एसीआरए मंजीत कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद