शाहजहांपुर। आरसी मिशन के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी प्रापर्टी डीलर गुलजार के साथ बीएसए कार्यालय के पास मारपीट की घटना हो गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर आरोप लगाए हैं।
गुलजार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कचहरी से अपना काम निपटाकर घर जा रहे थे। बीएसए कार्यालय के पास एक महिला ने तीन-चार लोगों के साथ उन्हें घेर लिया और मारपीट की। इस बीच एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि सभी ने उनका अपहरण करने की कोशिश की। इसके बाद तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पास पहुंच पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे चेक कराए गए हैं।