फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी को लेकर सड़क  पर उतरे आर्य समाजी

Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट जाकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
विज्ञापन

 प्रदेश में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के आर्य समाजी ओम ध्वज और शराब बंदी का बैनर लेकर शनिवार को सड़क पर उतर आए। आर्य समाज की टाउनहाल इकाई और आर्य स्त्री समाज की पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर वहां के प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए आर्य समाज के प्रधन ओम प्रकाश ने कहा कि शराब भ्रष्टाचार, दुराचार, अनाचार आदि तमाम बुराइयों की जननी है, इसीलिए प्रख्यात समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करने के साथ ही अपने अनुयायियों को शराब के विरुद्ध जागृत करना आरंभ कर दिया। आर्य समाज और उससे संबद्ध संस्थाएं समाज हित मेें लंबे समय से शाराब विरोधी आंदोलन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि शराब की बिक्री से सरकार को जितना राजस्व प्राप्त होता है, उससे कहीं अधिक व्यय शराब के प्रयोग से होने वाली घटनाओं-दुर्घटनाओं से बचाव आदि पर होता है। इसलिए सरकार प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी शीघ्र लागू करे, अन्यथा आर्य समाज और उससे जुड़ी संस्थाएं नौ सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में प्रादेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की उप प्रधान गायत्री दीक्षित, आर्य स्त्री समाज की प्रधान रामा सिंह, राजेश कुमार, अनिल गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अमितेश अमित, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. रानू दुबे, डॉ. कनक रानी, मंजू अगिभनहोत्री, नरेंद्र मिड्ढा, सत्यव्रत आर्य, चंद्रकांता सिंह, पं. राम बहादुर शास्त्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें