फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंग्रेजी में दक्षता से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

Wed, 14 Oct 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में गोष्ठी में व्याख्यान में बोलतीं डॉ.संगीता। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने संचार कौशल के महत्व पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी में दक्षता से रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के स्किल्स विभाग की डॉ. संगीता मेहता ने कहा कि नौकरी पाने के लिए विषय की जानकारी के साथ अंग्रेजी में संवाद करने की दक्षता भी जरूरी है। वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा, शोध और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को अंग्रेजी सुनने, समझने और बोलने का अभ्यास करना होगा।
कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप विद्यार्थियों में संचार कौशल विकसित करना जरूरी है। समीर पांडेय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रभावी संचार कौशल रोजगार पाने में मददगार है। विशिष्ट अतिथि प्रो. अनुराग अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें