शाहजहांपुर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार शाम साईं पालकी व अन्य देवी-देवताओं की शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, रंगमहला, केरूगंज, पक्कापुल होते हुए सरायकाइयां के आदर्श राधेरानी देवालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल साईं बाबा, श्री राधाकृष्ण, श्रीकृष्ण-सुदामा, श्री शिव-पार्वती, मां सरस्वती, श्री विष्णु-लक्ष्मी, काली माता, श्रीराम दरबार, खाटू श्याम आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस दौरान चित्रांश म्यूजिकल ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान जगदीश जौहरी, मंसूरी जौहरी, किशन गोयल, हरीश चन्द्र गुप्ता, पंकज राजपूत, विकास अग्रवाल, महेंद्र सक्सेना, राजू कटियार, राजीव सक्सेना, राम भरोसे राठौर, डाॅ. महेन्द्र अग्रवाल, डाॅ. अनुज गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद