फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वेद मंत्रों के उद्घोष के साथ निकाली शोभायात्रा, यजुर्वेद महायज्ञ आरंभ

विज्ञापन
कलान में कटिया खेड़े आश्रम पर यजुर्वेद पारायण महायज्ञ से पूर्व शोभायात्रा निकालते लोग। स्रोत: ज
विज्ञापन
कलान। कटिया खेड़ा आश्रम परिसर में सोमवार से यजुर्वेद महायज्ञ और वेद कथा शुभारंभ हो गया। इससे पहले, श्रद्धालु ग्रामीणों ने वेद मंत्रों का उद्घोष करते हुए गांव के कई मार्गों पर वेद ग्रंथों की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शोभायात्रा के समापन पर महाआरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी महेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि वेद हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। यजुर्वेद के मंत्रों से यज्ञ में आहुति देने से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होने के साथ संपूर्ण वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन भी आता है।
उन्होंने सभी से वेदों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन शाम को वेद कथा होगी और सुबह महायज्ञ होगा। महायज्ञ का समापन एक मई को पूर्णाहुति से होगा। इस मौके पर समिति के मंत्री कवि कमल देव आर्य ‘स्वदेशी’, सत्यवीर सिंह, चंद्रभान सिंह, सुखपाल सिंह, स्वामी ध्यानानंद जी महाराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें