फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ  एनसीसी कैंप का समापन

Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के साथ  एनसीसी कैंप का समापन - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 25वीं यूपी बटालियन में चल रहे एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप का आज समापन हो गया। अंतिम दिन कैंप कमांडेंट कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह ने प्रतियोगिताओं के विजेता महिला-पुरुष कैडेट्स को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेजर सिंह ने कहा कि देश की आजादी अक्षुण्ण रहे, अमर रहे और देश प्रगति करता रहे, इसके लिए कैडेट्स को स्वमूल्यांकन करते हुए अनुशासित और चरित्रवान नागरिक बनना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स का आह्वान किया कि वह वीरों की गाथाएं पढ़ें और उनसे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश की चौथी पंक्ति के वह प्रशिक्षित युवा हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर लड़ाई के मैदान में उतारा जा सकता है। इसलिए उन्हें राष्ट्रहित में इस चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। मेजर सिंह ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए भी तैयार रहने की प्रेरणा दी।
इससे पूर्व कैंप कमांडेंट ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। ईको कंपनी को ओवरआल चैंपियन तथा ब्रेवो कंपनी को रनरअप की ट्राफी दी गई। वॉलीबाल में अल्फा कंपनी ने प्रथम, लाइन एरिया में चार्ली कंपनी ने प्रथम, वाद-विवाद में ईको कंपनी, ड्रिल में ब्रेवो कंपनी ने प्रथम स्थान पाया। बालिका वर्ग से निबंध लेखन में तनु शर्मा और बालक वर्ग में श्रीश दीक्षित ने प्रथम स्थान के साथ दोनों ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार भी हासिल किया। इसी के साथ अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर कर्नल वीके सिंह, कर्नल केएस सहरावत, लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस पांडेय, कर्नल परमदीप सिंह, कैप्टन ज्योति चौधरी, मेजर अनिल मालवीय, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश सिंह, लेफ्टिनेंट अनिलेश सिंह, कैप्टन उदयराज, सीएचएम राजू राय, बीएचएम कश्मीर सिंह, सूबेदार मेजर भारत सिंह, सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार मनीराम, नायब सूबेदार लायक राम, रमेश कुमार, रुड़मल, नीता यादव, मोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें