फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: आशा कार्यकर्ता से मुलाकात कर प्रियंका गांधी ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन, महिला दरोगा से हुई थी हाथापाई

Thu, 11 Nov 2021 07:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की थी। तभी आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय और महिला दरोगा के बीच हाथापायी हो गई। बाद में महिला सिपाहियों ने आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को पीट दिया था।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी आशा कार्यकर्ता से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में नौ नवंबर को मानदेय की मांग कर रहीं आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके आने से पहले सभास्थल खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में घुसने का प्रयास कर रही थीं। इसको लेकर पुलिस और आशा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी। 

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की थी। तभी आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय और महिला दरोगा के बीच हाथापायी हो गई। बाद में महिला सिपाहियों ने आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को पीट दिया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने संज्ञान लेकर ट्वीट कर आशा कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने की मांग की थी। 

इस मामले में सदर बाजार थाने में महिला दरोगा की ओर से पूनम पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ पीड़ित पूनम पांडेय समेत करीब 20 आशा कार्यकर्ता लखनऊ स्थित प्रियंका वाड्रा के आवास पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मुलाकात में प्रियंका वाड्रा ने उनसे मंगलवार को हुई घटना की जानकारी ली। इसके बाद प्रियंका वाड्रा ने पीड़ित पूनम पांडेय को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस आशा कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने घायल पूनम पांडेय को सहारा अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि इलाज का पूरा खर्च पार्टी वहन करेगी। जिलाध्यक्ष रजनीज गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पूनम पांडेय की कानूनी लड़ाई पार्टी की तरफ से हाईकोर्ट के वकील लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें