शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ ओवरब्रिज के पास कांवड़ियों के रूट पर रुककर निजी बसें सवारियां भर रहीं हैं। बुधवार शाम को जाम की स्थिति बनने पर लोगों ने विरोध जताया तो बस चालक चौक कोतवाली में तैनात एक सिपाही का नाम लेकर धमकाने लगे।
मामला सीओ सिटी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशांत रावत को मौके पर भेजा और बसों को हटवा दिया। खास बात यह है कि यातायात अधिकारी बरेली मोड़ चौराहे पर बैठे रहे और निजी बसें सवारियां भरतीं रहीं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में सिपाही की संलिप्तता की जांच कराई जाएगी। श्रावण मास में निजी बसों का संचालन बंद कराया जाएगा। संवाद