संसद में अपनी बात रखते सांसद अरुण सागर। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने लखनऊ-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शाहजहांपुर में ठहराव की मांग की है। उन्होंने यह मुद्दा लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया।
सांसद ने सदन को बताया कि शाहजहांपुर शहीदों की नगरी है। लखनऊ से दिल्ली के बीच व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। वंदे भारत के ठहराव से स्थानीय निवासियों को तीव्र और आरामदायक यात्रा मिलेगी। सागर ने विश्वास जताया कि इस मांग का सकारात्मक समाधान निकलेगा।
उन्होंने उल्लेख किया कि देहरादून वंदे भारत का ठहराव उनकी मांग पर पहले ही शाहजहांपुर में किया गया है, जिससे यात्रियों को लाभ मिल रहा है। संवाद