फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस हाईवे पर पलटी

Fri, 07 Jul 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
मोहम्मदी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस  गुरुवार रात हाईवे पर स्थित राधा फि लिंग स्टेशन के सामने निर्माणाधीन सड़क पर पड़ी बजरी के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बस में सवार 55 यात्रियों में 18 यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर छह घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर एसडीएम मोइन उल इस्लाम कोतवाल मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन

बस के पलटने के बाद बस का चालक परिचालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए  शाहजहांपुर के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपूरा निवासी जुनैद की दो पुत्रियां इकरा व फैजा, मोहम्मदी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुख्तार अहमद की पत्नी रुखसाना बेगम, मोहम्मदी के कस्बा अमीर नगर के गांव परसपुर निवासी गुड्डू,उसकी पत्नी व पुत्र अकील को तत्काल तिलहर अस्पताल लाया गया यह प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया।
         अन्य घायल यात्रियों में रिफाकत,रूबी, जमील, अनीता,शहनाज, बब्बू,हरिराम, गुल्लू, बाबूराम, अनूप,गीता,पम्मी शामिल है। प्रशासन ने क्रेन को मंगाया है जिससे बस को उठाया जा रहा है। यात्रियों ने बताया कि बस बहुत तेज स्पीड में नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था बरसात के कारण सड़क पर पड़ी कंक्रीट के नीचे की मिट्टी दबने के कारण बस अचानक पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें