फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक से टकराई निजी बस, 12 श्रद्धालु; हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे सभी

Sun, 15 Mar 2026 12:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में रविवार तड़के हादसा हो गया। हरिद्वार से अयोध्या जा रही निजी बस हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार से अयोध्या जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के 50 लोग पांच दिन पहले बस से हरिद्वार गए थे। वहां से सभी को अयोध्या से वापसी करना थी। रविवार की सुबह बस मीरानपुर कटरा के पास पहुंची तो हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे उतर गई थी। 

हादसे में 12 श्रद्धालु हुए घायल 
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार गोरखपुर के शिकारी लगंज निवासी छट्ठू की पत्नी कौशल्या, अनिल की पत्नी सुमित्रा जायसवाल, विनोद, महावीर, उनकी पत्नी सरस्वती, रामकेश की पत्नी कौशल्या समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तिलहर भिजवाया। यहां से सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें