शाहजहांपुर। जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में एक साथ 25 मार्च को नवारंभ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने तथा बालवाटिका में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए तीन हजार रुपये की ग्रांट संबंधित विद्यालयों में भेजी जा चुकी है। संवाद