फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदी निकालेंगे कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ की जय-जयकार से गूंजेगा कारागार

विज्ञापन
शाहजहांपुर जिला कारागार में कांवड़ बनाते बंदी। स्रोत : जेल प्रशासन - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार परिसर के अंदर पहली बार कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा निकालकर हर-हर महादेव के जयकारों के बीच जल्द रिहाई की कामना के लिए भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

जेल में विभिन्न अपराधों में करीब साढ़े 12 सौ बंदी निरुद्ध हैं। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के कार्यकाल में जेल के अंदर सारे त्योहार मनाए जाते हैं। पहली बार लाट साहब का जुलूस निकाला गया तो सावन में कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी शुरू हो गई है।
सावन के दूसरे सोमवार को बंदी कांवड़ यात्रा निकालकर महादेव का गुणगान करेंगे। साथ ही जयकारों के बीच मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर जेल के अंदर तैयारी शुरू कर दी गई है। कांवड़ियों के लिए कपड़े तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, कांवड़ बनाने के लिए सामग्री भी मंगा ली है। कांवड़ बनाने के लिए दो बंदी तैयार हो गए हैं। जलाभिषेक के लिए महिला यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



241 बंदियों ने रखा व्रत, उपलब्ध कराई गई सामग्री

सावन के पहले सोमवार को 220 पुरुष व 21 महिलाओं ने व्रत रखा था। उनके व्रत व पूजा के लिए बेलपत्री, धतूरा, गंगाजल आदि की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की। जेल से जल्द रिहाई की कामना के लिए बंदियों ने शिवलिंग का गंगाजल से जलाभिषेक किया था।

जेल में कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। बंदी ही कांवड़ को बनाएंगे। उसके बाद मंदिर में जलाभिषेक कराने की व्यवस्था की जाएगी। तीन दिन में कांवड़ बना ली जाएगी।
विज्ञापन


- मिजाजी लाल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें