फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी की लाश मंदिर परिसर में फंदे पर लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ खुदागंज। थाना खुदागंज क्षेत्र के रामपुर नवदिया गांव स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी की लाश वहीं बने कमरे में फंदे से लटकी मिली। जानकारी तब हुई जब शुक्रवार सुबह गांव के लोग मंदिर में पूजा करने आए। ग्रामीणों का कहना है कि पुजारी की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

करीब 50 वर्षीय बाबा रामगिरि खुदागंज थाना क्षेत्र के रामपुर नवदिया गांव स्थित मंदिर (मढ़ी) में पुजारी थे। वह श्री पंचनाम दश नामी जूना अखाड़ा से जुड़े थे। ग्रामीणों के मुताबिक बाबा रामगिरि 15 अगस्त 2019 को रामपुर नविदिया आए थे। मंदिर परिसर में बने कमरे में बाबा वह रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उन्होंने देखा तो बाबा नहीं दिखे। उनके कमरे का दरवाजा बंद था। उन्हें कुछ शक हुआ तो कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे में सुराख से झांककर देखा तो बाबा का शव लटका दिखा।
इसकी चर्चा फैली तो गांव के तमाम लोग जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना खुदागंज थाने में दी। सूचना पर थानाध्यक्ष वकार अहमद खां मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह कमरे का गेट खोला तो बाबा रामगिरि की लाश रस्सी के सहारे छत के कुंडे से लटकी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम तिलहर वेदसिंह चैहान और सीओ परमानंद पांडेय ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें