फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चा न होने पर ससुर व जेठ से संबंध बनाने का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में पति, सास-ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी सामूहिक विवाह योजना के तहत नौ फरवरी 2010 को शाहजहांपुर में हुुई थी। शादी के बाद परिवार वालों ने दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी दी। पति ने शराब पीने के लिए दहेज में दी बाइक और अंगूठी बेच दी। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। नई बाइक और 20 हजार रुपये की मांग की।
आरोप है कि बच्चा न होने पर ससुर व जेठ से शारीरिक संबंध का दबाव बनाया। बीती 24 अप्रैल को रोटी जलने पर जलती चूल्हे की लकड़ी से पीटा और घर से निकाल दिया। पति कह रहा है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी, महिला को पीटा

शाहजहांपुर। मायके में रह रही महिला को दिल्ली से आए पति ने दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए पीटा। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तिलहर निवासी सल्तनत खान ने महिला थाने में नई दिल्ली के थाना सीलमपुर क्षेत्र की रजा मस्जिद चौहार बांगर निवासी गुफरान व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। उसने बताया कि उसका निकाह पांच दिसंबर 2021 को हुआ था। ससुराल वाले दिए दहेज से संतुष्ट नहीं थे, वह 10 लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन मांग रहे थे। सात अप्रैल को पति ने मारपीट कर अपने भाई रेहान खां संग उसे मायके भेज दिया। 23 मई को घर आए पति ने मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें