बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इस्लामिया इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त एवं राष्ट्रपति और राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षक इकबाल हसन खां और वरिष्ठ ग्राहक ओमकार नाथ पांडेय को सम्मानित किया गया।
दीपावली के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राहुल पांडेय ने उप प्रबंधक विकास सोनी के साथ शिक्षक श्री खां को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर तथा वरिष्ठ ग्राहक श्री पाठक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शाखा प्रबधंक श्री पांडेय ने बैंक की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर जितेश मिश्रा, राकेश, दिलीप समेत अन्य ग्राहक मौजूद रहे।