फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर जलाए गए यम के दीपक

Tue, 10 Nov 2015 10:52 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के अगले दिन अर्थात मंगलवार को घरों में छोटी दिवाली मनाई गई। नरक चतुर्दशी पर लोगों ने घरों की साफ-सफाई कर घर की चौखट पर सूप में यम का दीया जलाकर रखा और खील-खिलौनों से पूजा अर्चना की। बच्चों ने इस दीपक की रखवाली भी की। कहा जाता है कि यम का दीया चुराकर जुआं खेलने में कभी पराजय नहीं होती, इसलिए जुआरियों ने इसे बचाए रखने के लिए महिलाएं और बच्चे दीपक की रखवाली भी करते रहे।
विज्ञापन

छोटी दीपावली पर युवतियों ने घरों में रंगोली भी बनाई। वहीं आज के दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। भक्तों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर देशी घी और वंदन से चोला चढ़ाया और प्रसाद अर्पित कर मन्नतें मांगी। वहीं चौकसीनाथ मंदिर परिसर स्थिति सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चंद्रशेखर त्रिपाठी ने, छोटा चौक में गुरुद्वारा वाली गली में नंद किशोर शर्मा ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर चोला पहनाया और आरती उतार कर प्रसाद बांटा। दोनों मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। देर रात तक भक्तों की भीड़ मंदिरों में रही। घरों में भी हनुमान जी की पूजा अर्चना हुई।


पुलिस लाइंस में एसपी ने मनाई दिवाली
पुलिस लाइंस में एसपी बबलू कुमार की उपस्थिति में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने बच्चों के साथ अतिशबाजी का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने बच्चों को मिठाई भी बांटी। देर रात हुए कार्यक्रम में एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, सीओ सदर अनुराग दर्शन, आरआई समेत पुलिस लाइंस के कई अधिकारी और कर्मचारी परिवार समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें