फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज, प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

Mon, 02 Nov 2026 04:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी। राज्यपाल समीक्षा बैठक में शैक्षणिक व्यवस्था, रिक्त पदों और निर्माण कार्यों की जानकारी लेंगी। उनके भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए पूर्वाभ्यास किया। 
विज्ञापन
छात्राओं ने बनाई रंगोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी। उनके भ्रमण को लेकर सोमवार को दिनभर विश्वविद्यालय में तैयारियां होती रहीं। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मॉक ड्रिल किया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन




कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति परखेंगी 
राज्यपाल समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के भवनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी लेंगी। इसके अलावा पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या, पठन-पाठन का स्तर, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुपालन और स्वीकृत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के सापेक्ष कार्यरत एवं रिक्त पदों की समीक्षा करेंगी। रिक्त पदों को भरने के लिए तैयार समयबद्ध कार्ययोजना की प्रगति भी जानी जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम घोषित करने तथा समर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल डिग्री अपलोड करने की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें