फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अगले सप्ताह से शुरू होगी शिक्षामित्रों के समायोजन की तैयारी

Sat, 24 Oct 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया सोमवार से गति पकड़ेगी। जिले के लगभग चार सौ शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालयों में भेजने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्यापन का कार्य भी पूरा हो चुका है। एमएलसी चुनाव के चलते प्रक्रिया अटक गई थी, लेकिन अब इसके दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को मूल विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया के तहत विभागीय स्तर पर जरूरी तैयारियां की गई हैं। सत्यापन का काम पूरा होने के बाद समायोजन की आगे की कार्रवाई की जानी है। हालांकि, एमएलसी चुनाव की जिम्मेदारी के चलते प्रक्रिया में देरी हुई। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव एमएलसी चुनाव में पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्त होने के कारण शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब चुनावी जिम्मेदारी से समय मिलने के बाद सोमवार से इस दिशा में काम शुरू होने की संभावना है। इससे मूल विद्यालयों में वापस जाने का इंतजार कर रहे शिक्षामित्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि समायोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें