फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीईटी को लेकर तैयारियां शुरू, 19 केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा के लिए 19 कॉलेजों व स्कूलों को केंद्र के रूप में चिह्नित कर वहां मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पीईटी का आयोजन 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा के लिए जीएफ कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, हरकुमार पाठक कन्या पाठशाला, डीएस इंटर कॉलेज और दून इंटरनेशनल स्कूल सहित केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।
पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें