शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी-मौलवी (सेकंडरी) व आलिम (सीनियर सेकंडरी) नौ फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम बनाने और सचल दल के गठन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण पर पहुंच गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों व सह केंद्र व्यवस्थापकों को शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने ने केंद्र संस्थापकों और सहायक केंद्र व्यवस्थापकों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने व परीक्षार्थियों को भयमुक्त एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में शाइस्ता नसीम, सैयद अहसान जलील, मौलाना इमरान, आमिर अली खां आदि मौजूद रहे।
उत्तर पुस्तिकाएं आईं, आज से होगा वितरण
-परिषद से उत्तर पुस्तिकाएं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में भेज दी गई। कॉपियों का वितरण शुक्रवार से प्रारंभ होगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत भी करा दिया है।
-
तीन सेंटरों पर होगी परीक्षा
-जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए तीन सेंटर बनाए गए हैं। नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एजेड खान इंटर काॅलेज व तिलहर में आरबीएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है।