शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से जिलास्तरीय हॉकी लीग के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता एक जून से प्रारंभ होगी। इसके लिए कैंटोनमेंट मैदान को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है। लीग में जिले की चार प्रमुख टीमें दमखम दिखाएंगी।
आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि लीग में प्रिंस क्लब, हथौड़ा स्टेडियम, टाउन हॉल क्लब और जीएफ कॉलेज टीम हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। लीग के सफल आयोजन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर मैदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता से जिले में हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संवाद