फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यायालय में सुनवाई के चलते काउंसलिंग स्थगित, शिक्षकाें ने लिखित में दिए जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उच्च प्राथमिक स्कूलों में वरिष्ठ और कनिष्ठ मुद्दे को लेकर न्यायालय में सुनवाई होने के चलते समायोजन की प्रक्रिया फंसती नजर आ रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व में 25 मई को जीआईसी में काउंसलिंग के लिए शिक्षकों को बुलाया था। लेकिन, न्यायालय में सुनवाई के चलते उसे स्थगित करना पड़ा। दूसरी ओर शिक्षकों ने बीईओ को नोटिस के जवाब दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में समायोजन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विषय छिपाने को लेकर उपजे विवाद के बाद विभाग सतर्क हो गया। ददरौल और भावलखेड़ा में कुछ शिक्षकों पर विषय छिपाने के आरोप की जांच के साथ ही अन्य ब्लॉकों की सूची भी चेक की गई हैं। जिसमें कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण बीएसए ने सोमवार को काउंसलिंग की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। ऐसे में समायोजन की आस लगाए बैठे शिक्षकों को तगड़ा झटका लगा है। बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि जिला समिति के निर्देश के अनुसार समायोजन की प्रक्रिया की जा रही है। कोर्ट में सुनवाई के चलते काउंसलिंग स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें