फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: 'लाट साहब' की भैंसागाड़ी को तेजी से हांकने पर एतराज, 300 साल पुरानी परंपरा को लेकर हुई बैठक

Sun, 12 Feb 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में होली के अवसर पर लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। यह परंपरा 300 साल पुरानी है। इसके तहत लाट साहब को भैंसागाड़ी पर बैठाकर शहर में घूमाया जाता है।
विज्ञापन
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में होली के मौके पर चौक क्षेत्र से निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस और प्रशासन ने जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने का खाका खींचना शुरू कर दिया है। शनिवार को चौक कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक हुई, इसमें जुलूस को लेकर गत वर्ष पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की गई। बता दें कि लाट साहब के जुलूस की परंपरा 300 साल पुरानी है।  

विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जुलूस कमेटी व गणमान्य लोगों से संवाद किया गया। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने को लेकर सुझाव भी मांगे गए। इस बीच लोगों ने पुलिस और प्रशासन द्वारा भैंसागाड़ी को तेजी से हांकने व भैंसों को नुकीली चीज चुभाने पर नाराजगी जताई। व्यापारी नेता सुरेंद्र सेठ ने बिजली के तार ठीक कराने और शराब की दुकानों की बंदी का मुद्दा उठाया।

एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी एपी सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि होली वाले स्थानों पर गीली रेत व मिट्टी डलवाने का प्रबंध किया जाएगा। बैठक में निर्वतमान सभासद दिवाकर मिश्रा, दीप पंडित, कपिल सिंह, हरनाम कटियार, मेंहदी हसन, सुशील दीक्षित, जितेंद्र नाथ तिवारी, राजीव सिंह, राजू बग्गा, विजय गिरि, प्रभाकर वर्मा, नौशाद अंसारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें