शाहजहांपुर। 18 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बृहस्पतिवार से प्री बोर्ड परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रिजर्व प्रश्नपत्र स्कूलों में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडियट के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे से शुरू होगी। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी व इंटरमीडियट में हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर बुधवार को पूरे दिन तैयारी चलती रही। सीसी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने गृह परीक्षा को लेकर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। संवाद