फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रुद्राभिषेक में भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
जीआईसी मैदान पर श्री ​शिवपुराण कथा के समापन के बाद रुद्रा​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीआईसी मैदान पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा के विश्राम के उपरांत मंगलवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के लिए विशेष रूप से काशी से विद्वान आचार्यों को आमंत्रित किया गया था। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया। इस अवसर पर कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी ने भगवान शिव की भक्ति, सनातन संस्कृति और धार्मिक अनुष्ठानों के महत्व से अवगत कराया। रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें