फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंथरा के पास प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का इंजन फेल, 2:27 घंटे देरी से पहुंची

Sat, 24 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। बरेली जंक्शन से प्रयागराज संगम जाने वाली 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का इंजन बृहस्पतिवार शाम बंथरा रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया। इससे ट्रेन करीब 2:27 मिनट तक प्रभावित रही। ट्रेन के देरी से आने से यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार शाम बरेली से रवाना होने के बाद ट्रेन बंथरा स्टेशन के पास पहुंची, तभी उसका इंजन खराब हो गया। लोको पायलट ने इंजन को दोबारा चालू करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते डाउन लाइन पर पीछे से आने वाली ट्रेनों को रोकना पड़ा। मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई और दूसरे इंजन की मांग की गई। इसके बाद रोजा से संपर्क कर वहां से दूसरा इंजन भेजा गया। दूसरा इंजन जोड़ने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना शाम 7:03 बजे शाहजहांपुर पहुंचने वाली ट्रेन रात 9:29 बजे आई। इंजन फेल होने के कारण ट्रेन की बोगियों में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंथरा के पास ट्रेन खड़ी रहने के दौरान यात्रियों को पानी तक नहीं मिल सका। शाहजहांपुर स्टेशन पर यात्री भटकते रहे। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हुई।
सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि इंजन फेल होने के कारण ट्रेन देरी से आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें