फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर जगह-जगह हुए भंडारे

विज्ञापन
लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से बरेली मोड़ पर भंडारे का आयोजन किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर दान-पुण्य का बड़ा महत्व है। इसके चलते मंगलवार को शहर में जगह-जगह भंडारे हुए। इसके साथ ही शरबत वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं के साथ ही राहगीरों ने भी भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। वहीं सुबह से के घरों व मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ हुआ। मंदिरों में हनुमानजी के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को शहरी क्षेत्र में कटिया टोला में गोकरननाथ मंदिर, टीडीआई के निकट स्थित मंदिर, स्टेशन रोड पर हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों के पास भंडारा करवाया गया। इनके अलावा सामाजिक संस्थाओं तथा जनसहयोग से भंडारा का प्रसाद वितरण किया गया। खिरनीबाग में रामचरन लाल धर्मशाला पर आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान की ओर से भंडारा कराया गया। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ा मंगल पर भंडारा, शरबत वितरण आदि करवाकर लोगों ने पुण्य कमाया।
लक्ष्मीबाई महिला विंग ने कराया भंडारा
रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग द्वारा कोषाध्यक्ष रचना सिंह के बरेली मोड़ स्थित प्रतिष्ठान पर भंडारा हुआ। संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को आगे भी भंडारा कराया जाता रहेगा। जिलाध्यक्ष वीना सिंह, नगर अध्यक्ष विनीत सैनी, महामंत्री अर्चना अग्रवाल, विम्मी सैनी, वीणा सिंह, नेहा अग्रवाल, सुनीता सिंह, अर्चना भदौरिया, आराधना, प्रियंका कपूर, बीना खन्ना, सुभाष शर्मा, बीनू सिंह, शालिनी राणा, मीनू गुप्ता, रंजना मिश्रा, दीपाली, संगीता, सीमा वाजपेयी, नैना आनंद, नीतू कुमरा, सोनी मिश्र आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खुटार में भी श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
खुटार। बड़े मंगलवार पर भुइहार बाबा मंदिर पर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, भाजयुमो जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी, विवेक सिंह, सतीश वर्मा, देवेश गुप्ता, विपिन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, गुलरहा नाथ बाबा मंदिर पर अनूप गुप्ता की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

खुटार में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्घालू- फोटो : POWAYAN

 

शाहजहांपुर मैं ज्येंष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार खिरनी बाग रामचरन धर्मशाला में ेंआयोजित भंडार- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

जलालाबाद के रामताल रोड पर भंडारा करते लोग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें